शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम सेसई से आ रही है। जहां आज दोपहर में एक अनियंत्रित आटो के पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक की लाश का पीएम किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अरविंद रावत निवासी सैसई शिवपुरी से अपनी आटो से जा रहा था। तभी आटो अनियंत्रि होकर पलट गई। इस हादसे में आटो में सबार अरविंद रावत निवासी सैसई नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।