शिवपुरी। पोहरी के रहने वाली रचना बाई पत्नी इंद्रजीत मांझी बेटी को लडका देखने श्योपुर के बडौदा गई थी। अपने दमाद के देखने के बाद संगाई पक्की रकने के बाद महिला अपने दमाद के घर से निकली तो अचानक घर का छच्चा महिला के उपर गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कोटा रैफर कर दिया हैं।
पोहरी निवासी रचना बाई पत्नी इंद्रजीत मांझी बेटी की सगाई-संबंध की बात करने और रिश्ता पक्का करने के लिए बड़ौदा के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाली शांति बाई के घर आईं थीं। लड़का और घर देखने के बाद रिश्ता भी पक्का हो गया। जैसे ही रचना बाई रिश्ता पक्का कर जाने लगीं तभी अचानक घर का छज्जा ढह गया, जो सीधे रचना बाई के सिर पर आकर गिरा।
जिससे उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई। उन्हें तुरंत बड़ौदा के सामुदायिक केंद्र में लगाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें गंभीर बताते हुए कोटा रैफर कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।