शिवपुरी। प्रदीप तोमर ने शासन निर्देशानुसार आज कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी का भार सादक का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर मंडी सचिव प्रदीप तोमर सहित लेखापाल श्रीमान जैसवाल भी उपस्थित थे। तोमर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि एसडीएम के रूप में मेरी इच्छा थी कि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पोलोग्राउण्ड में लगभग साढ़े 9 मीटर ऊंचा हाई मास्क रोशनी के लिए लगाया जाये।
वहीं शहीद तात्या टोपे की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए बिना एक नवीन प्रतिमा तात्या टोपे स्मारक में स्थापित की जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने कस्टम गेट भवन के जीर्णोद्धार सहित उसे संरक्षित कर उस पर लाईटिंग की भी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चूकि मेरा स्थानातांरण हो चुका है। इसलिए मैं चाहता हूं कि जो भी जागरूक लोग है वह आगे इस दिशा में कार्य अवश्य करें। जिससे शहर की सुन्दरता को और बढ़ाया जा सके।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।