शिवपुरी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी वासुदेव राठौर पुत्र गंगाराम राठौर उम्र 33 साल निवासी एसपी कोठी के पीछे हाथीखाना शिवपुरी अपने साथी पप्पू परिहार, आशु दुबे के साथ ग्वालियर बायपास से लौट रहा था। तभी रास्ते में आरोपी सौरभ सिंह चौहान ने क्रिकेट के विवाद को लेकर इन लोगों को रोककर गालीगलौच करने लगा। जब वासुदेव ने गाली देने का विरोध किया तो सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर कमलागंज में ही वासुदेव के साथ मारपीट करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने वासुदेव की शिकायत पर आरोपी सौरभ चौहान के खिलाफ धारा 294, 323, 427 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
कमलागंज में सौरभ ने वासुदेव को पीटा उसकी Scorpio तोड़ दी | Shivpuri News
1/06/2019
0

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।