शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के गिदौरा गांव से आ रही है। जहां बीते तीन साल से एक विवाहिता को आरोपी और उसके परिजन लगातार प्रताणित कर रहे थे। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना इंदार में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रूबी पत्नि अमित रघुवंशी ने पुलिस थाना इंदार में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी तीन साल पहले गिदौरा निवासी अमित रघुवंशी के साथ धूमधाम से हुई। शादी के बाद से ही आरोपी युवती को परेशान करते रहे। परंतु युवती को प्रताणित करने से आरोपी बाज नहीं आए।
बीते रोज तो हद हो गई कि आरोपीयों ने युवती को दहेज के लिए घर से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना इंदार में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी अमित रघुवंशी और सास उर्मिला रघुवंशी के खिलाफ धारा 498 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।