सुरेन्द्र सिंह सिकरवार होंगे कोलारस के नए थाना प्रभारी | KOLARAS NEWS, SHIVPURI

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी हाल ही में कोलारस से ट्रांसफर होकर भौंती गए टीआई सतीश चौहान के स्थान पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने कोलारस थाने की कमान टीआई सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को सौंपी है। सुरेन्द्र सिंह सिकरवार अभी हाल ही में पोहरी थाने से शिकायतों के बाद लाईन भेंजे गए थे।

जानकारी के अनुसार बीते रोज जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने कोलारस थाने की कमान सौंपते हुए सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को भेजा है। बताया जा रहा है कि सतीश चौहान को पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू की मांग पर पिछोर के भौंती थाने की कमान सौंपी गई है। हांलाकि सतीश चौहान काफी सुलझे और शहर के देहात थाने में भी अपनी अनूठी छाप के लिए शहर की चर्चा में बने हुए है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!