पूरे प्रदेश में बिगड गई है कानून व्यवस्था, BJP ने फूंखा कमलनाथ का पुतला | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कांग्रेस के निरंकुश प्रशासन व अन्याय और अत्याचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और जनता अत्याचार नहीं सहन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि सरकार के विरोध में सरकार का पुतला किया और उन्हें चेताने का कार्य किया हैं। कि सरकार में रहते हुए उसे सुधार लें बरना उसके अंजाम ठीक नहीं रहेंगे। 

जिस प्रकार से इंदौर में व्यवसायी की हत्या, मंदसौर में प्रहलाद गंगवार की हत्या सेंधवा के बड़वानी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या और लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर सुनियोजित तरीके से अन्याय और अत्याचार किया जा रहा हैं। बर्दास्त नहीं किया जाएगा सरकार की ईंट से ईंट हिलाकर रख देंगे। आज भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी की ओर से कहना चाहता हूं कि सरकार बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को सुधारें या बहाल करें अन्यथा उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। 

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह लॉयन ऑर्डर को बनाए नहीं हम इसी तरीके भाजपा को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर उग्र रूप से माधव चौक चौराहे पर पहले तो भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर पुलिस प्रशासन के मुख्यमंत्री कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए और दो चक्कर लगाकर कमलनाथ का पुतला दहन किया। 

इस अवसर  प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, अजीत जैन, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, ओमी गुरू, विष्णु जैमिनी काका, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, अनुराग बहादुर अष्ठाना, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, राजकुमार खटीक, धैर्यवर्धन शर्मा, अशोक शिवहरे, मुकेश सिंह चौहान, हेमंत ओझा, गिर्राज शर्मा, भारत गौतम, आशुतोष शर्मा, विपुल जैमिनी, संजय कुशवाह, अजय भार्गव, अमित भार्गव, जयसिंह खटीक, मुकेश जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!