शिवपुरी पुलिस ने 80 साल की महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया | Pichhore, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते 13 जनवरी को भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बमेरा में निवासरत 80 साल की बृद्ध महिला द्रोबाई पत्नि दयाराम लोधी की हत्या अज्ञात लुटेरे ने सिर कुचलकर  कर दी थी जब आधी रात शौच के लिए गई थी। महिला के शरीर से गहने गायब थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लूटेरे पर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। आज पुलिस ने इस अंधे हत्या काण्ड को सुलझाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए हैं। 

जानकारी के अनुसार द्रोबाई पत्नि दयाराम लोधी उम्र 80 साल निवासी बमेरा अपने घर में अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। उसका बडा बेटा बाहर नौकरी करता था। घटना की शाम  महिला अपने घर में अकेली थी। बेटा खेत पर गया हुआ था। तभी मां शौच के लिए पास ही स्थिति खण्डर में गई हुई थी। जब बेटा धनीराम लौटकर आया और उसने देखा कि मां नही है तो उसने गांव में मां को खोजा। 

जब नही मिली तो गांव के खण्डर में पहुंचा। जहां देखा तो महिला की लाश सिर कुचली हुई पडी हुई है। इस मामले की सूचना पीडित ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामलेे में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।  महिला के कान और गले में से नाक कान गले के सोने चांदी  के गहने गायब थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की लूट के उद्देश्य से हत्या कर दी गई है। 

उक्त घटना में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी भौती निरीक्षक सतीश चौहान सहायक उपनिरीक्षक मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अवतार सिंह, रामबरन सिंह एवं आरक्षक दिलीप रावत, कुलदीप, मनोज महेश रहे। 

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.01.19 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुखबीर सूचना पर उक्त घटना घटित करने वाले आरोपी मनोज उर्फ कल्ला पुत्र मदन लोधी उम्र 19 साल निवासी बमेरा को गिरफ्तार कर लूटा गया मशरूका सोने की पुगरिया एवं चांदी की पुतरिया कीमत 12000 कि बरामद की गई। उक्त घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु 5000 का इनाम घोषित किया गया था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!