परिवार से बिछड़ी युवती,तमिल भाषी होने के कारण 72 घंटे बाद पहचान उजागर हुई | Shivpuri News

0
शिवपुरी। रेलवे स्टेशन पर अपने परिवार से बिछुडी युवती स्टेशन पर गिरकर घायल हो गई थी। युवती की भाषा हिन्दी ने होने के कारण पहचान मुश्किल हो रही थी। अस्पताल में कार्यरत केरल की रहने वाली एक नर्स से उसका संवाद कराया गया जब जाकर उसकी पहचान उजागर हुई,घायल युवती अब प्रसन्न आ रही हैं क्यो कि 3 दिन बाद उसे अपनी भाषा में बात करने वाला मिला है।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर एक युवती घायल अवस्था में रोती हुई मिली। घायल होने के कारण उसे जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी भाषा किसी की समझ में नही आ रही थी,इस कारण उसकी पहचान उजागर नही हो पा रही थी,इस कारण युवती भी दिन भर रोती रहती थी। 

अस्पताल में कार्यरत केरल मूल की रहने वाली नर्स टीसा से उसकी बातचीत कराई गई तो उसकी पहचान उजागर हुई। बताया गया हे कि वह तमिलनाडू के धर्मपुरम अन्नानगर की रहने वाली है। और उसका नाम बंसती हैं,पति और बच्चे के साथ उत्तर भारत के मंदिर घूमने के लिए आई है। बीती 28 जनवरी की रात जब वह ट्रेन से उतरी तो पति और बच्चों से वह आगे निकल गई और तभी किसी सवारी का झटका लगा और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। 

पुलिस उसे वहां से अस्पताल लेकर आई। युवती 29 तारीख तक रोती रही। वह तमिल भाषा में ही बात कर पा रही थी इसलिए काेई कुछ नहीं समझ पाया। आखिर में ट्रामा सेंटर में कार्यरत केरल निवासी नर्स से इस युवती का संवाद हुआ तो उसकी पहचान निकलकर सामने आई। इस पहचान के बाद युवती भी अब हर्ष का अनुभव कर रही है। पुलिस अब इस युवती के जिले की पुलिस से सपंर्क करने की कोशिश कर रही हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!