कोलारस | तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में बुधवार रात 8 बजे एक युवक कुएं में गिर गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रामसेवक 28 साल पुत्र बादामी धाकड़ निवासी तेंदुआ अपने खेत से घर जा रहा था तभी अचानक वह 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे तेंदुआ थाना प्रभारी विकास यादव ने युवक को कुएं से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।
कुएं में गिरने से युवक की हालत गंभीर, रैफर | kolaras, Shivpuri News
1/31/2019
0
Tags


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।