जानिए कौन हैं शिवपुरी की नई कलेक्टर अनुग्रह पी | Shivpuri News

0
शिवपुरी। 2011 बैच की कलेक्टर अनुग्रह पी मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं। इसके पूर्व बैरासिया एसडीएम और डिंडौरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर भी वे पदस्थ रह चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर अनुग्रह पी ने कहा कि वे अगले सप्ताह शिवपुरी का पदभार ग्रहण करेंगी। शिवपुरी को एक बार फिर युवा आईएएस मिल रहा है। इसके फायदे और नुक्सान दोनों हो सकते हैं। बहुत संभावनाएं हैं कि शिवपुरी के लिए कोई नया प्रयोग हो और शिवपुरी में कुछ अभूतपूर्व हो जाए लेकिन अनुभव की कमी का नुक्सान भी हो सकता है जैसा कि अभी हाल ही में हुआ। 

EVM विवाद में आया था नाम
अनुग्रह पी वर्तमान में अनूपपुर कलेक्टर हैं। इनका नाम भी ईवीएम विवाद में आया था। कांग्रेस ने इनकी शिकायत भी की थी। वहां के मौहरी पोलिंग बूथ में वोट डालने के बाद भी ईवीएम में दर्ज नहीं हो रहे थे। इसके अलावा 3 दिन बाद कुछ ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में पहुंची थीं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!