जेसीबी से टक्कर मारने के आरोप में युवक को न्यायालय उठने तक की सजा | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज जेएमएफसी दिनेशसिंह राणा पिछोर ने एक मामले में जेसीबी से टक्कर मारने वाले चालक पर 1500 रुपए जुर्माने व न्यायालय उठने तक की सजा से दंडित किया है। मामले में शासन की ओर से पैरवी शेलेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। 

अभियोजन के अनुसार 24 अक्टूबर 18 को फरियादी विपिन चौहान अपने पिता के साथ पिछोर से अपने गांव खडोय जा रहा था। तभी पीपल खेड़ा तिराहे के पास आरोपित चालक धर्मेन्द्र यादव ने अपनी जेसीबी को तेजी व लापरवाही से चलाकर फरियादी विपिन को टक्कर मार दी। जिससे फरियादी को चोट आई। मामले में फरियादी ने पुलिस थाना मायापुर में केस दर्ज करवाया। जहां पुलिस विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया जहां सुनवाई के बाद आरोपित को सजा सुनाई गई। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!