पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कलारबाग पर रंजिश के चलते दो पक्षों में गाली-गलौंज व मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। चंद्रकिशोर यादव पुत्र लाखनसिंह यादव व दीपेश यादव पुत्र मोहनसिह यादव निवासी कलारबाग में रंजिश चली आ रही थी। 

इसी रंजिश के चलते मंगलवार को शाम के समय दोनों में बहस हो गई और गाली-गलौंज करने लगे। शोर होते देख दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने चंद्रकिशोर की शिकायत पर दीपेश यादव पुत्र मोहन यादव निवासी कलारबाग व दीपेश की शिकायत पर सुमेर पुत्र चंद्रकिशोर यादव, गोपाल पुत्र अनिल किशोर यादव, राजेंद्र पुत्र अनिल किशोर यादव, चंद्रकिशोर पुत्र लाखनसिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!