शिवपुरी SDM तोमर का ट्रांसफर, बाजपेयी नए डिप्टी कलेक्टर, गुर्जर संयुक्त कलेक्टर | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नई सरकार के आते ही सबसे पहले ट्रांसफर कर अधिकारीयों की जमाहट करने में सरकार जुटी हुई है। सबसे पहले शिवपुरी जिले की कलेक्टर शिल्पा गुप्ता का ट्रांसफर शिवपुरी से भोपाल कर दिया गया है। उनकी जगह कलेक्टर सुश्री अनुग्रह पी को शिवपुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बीच आज रात्रि में फिर फेरबदल करते हुए शिवपुरी एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

प्रदीप तोमर की जगह शिवपुरी में डिप्टी कलेक्टर की कमान अरविंद बाजपेयी संभालेंगे। अरविंद बाजपेयी वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर गुना में पदस्थ है। जो जल्द ही शिवपुरी में कमान संभालेगें। यह आदेश देर रात्रि बल्लभ भवन से जारी किया गया है। 
अतेन्द्र सिंह गुर्जर को शिवपुरी का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। 
प्रदीप सिंह तोमर डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी को ग्वालियर भेज दिया गया है। 
अरविंद बाजपेयी को गुना से डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी भेजा गया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!