आदिवासी महिला का घर में घुसकर किया सामूहिक बलात्कार,मामला दर्ज | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोहरा में एक आदिवासी महिला के साथ घर में घुसकर आरोपियो ने सामूहिक बलात्कार किए जाने की खबर आ रही हैंं। बताया जा रहा है। कि इस मामले में 3 आरोपी हैं। 2 आरोपियो ने बलात्कार किया हैं ओर एक आरोपी ने इनका सहयोग किया हैं। बाद में तीनो आरोपी महिला को धमकी देकर भाग गए। 

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों सहित सहयोगी के खिलाफ भादवि की धारा 376 डी, 506 सहित 3(2)(व्ही), 3(2)(व्हीए) एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी कर ली है। 

ग्राम मोहरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते 12 जनवरी को रात के 2 बजे जब वह घर पर अकेली थी उसी समय अमित पुत्र महेश आदिवासी निवासी गोहरा, रामस्वरूप पुत्र रमेश आदिवासी निवासी ग्राम इकलौद तहसील विजयपुर, गफ्फार पुत्र दीना निवासी ग्राम इकलौद तहसील विजयपुर जिला श्योपुर उसके घर में घुस आए जहां आरोपी रामस्वरूप और गफ्फार ने सामूहिक बलात्कार किया। 

आरोपियों की इस करतूत में उनके साथी अमित आदिवासी ने सहयोग किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे और उसे उसके पति को जान से खत्म कर देंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!