शिवपुरी। जिले के करैरा के नारही तालाब में मछली पकड़ते समय नाव पलट जाने से डूबे दो युवकों मेें से एक युवक किशन पुत्र मनीराम जाटव का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी तलाशी के लिए आईटीबीपी और पुलिस ने सर्चिंग की। लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो ग्वालियर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जिन्होंने तालाब में युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया है कि घटना के बाद एक युवक सुनील जाटव तैरकर बाहर निकल आया था। जबकि किशन पानी में डूब गया था। रेस्क्यू टीमें किशन और नांव की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना के बाद मौके पर करैरा विधायक जसवंत जाटव भी कल पहुंच गए थे।
जिन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। वहीं अधिकारियों को जल्द से जल्द किशन को डूढने का भी निर्देश दिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।