कोर्ट का निर्णय: आधार हाउसिंग फायनेंस कंपनी को वापस करनी होगी प्रोसेस फीस | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा सेवा में कमी पाए जाने पर एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद आधार हाउंसिंग फाईनेंस पर प्रोसेस फीस और क्षतिपूर्ति राशि अदा करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पैरवी उपभोक्ता के अभिभाषक अजय जैन और संजय कुशवाह द्वारा की गई। अभियोजन की कहानी के अनुसार आवेदक योगेंद्र सिंह राजपूत ने भवन निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आधार हाउंसिंग फाईनेंस कम्पनी के कार्यालय में सम्पर्क किया था। 

जहां प्रबंधक ने ऋण स्वीकृत करने के लिए प्रोसेस फीस के रूप में 6 हजार रूपए का चैक लिया और चैक की राशि कम्पनी के खाते में भी चली गई। लेकिन  कम्पनी ने आवेदक को वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई। जहां तक की उसके फाईनेंस के लिए कई अडंगें लगा दिए। इस पर उपभोक्ता ने अपने अभिभाषक की सहायता से जिला उपभोक्ता फोरम में केस लगाया। 

जहां न्यायाधीश गौरी शंकर दुबे और सदस्य राजीव कृष्ण शर्मा द्वारा उभय पक्षों के जबाव सुनने के उपरांत कम्पनी को मय ब्याज के 6 हजार रूपए और मानसिक व दावा खर्च के लिए 2500 रूपए अदा करने के निर्देश दिए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!