शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सान्हा से आ रही हैै। जहां बीते रोज एक नाबालिग किशोरी अपने घर से अचानक गायब हो गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस थाना खनियाधांना में की। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज किशोरी के परिेजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री सुबह के समय घर से कहीं चली गई जब वह काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो ग्राम में पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका इसके बाद रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन वहां भी किशोरी नहीं मिली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।