शराब के लिए रूपए नहीं दिए तो युवक को कूट दिया | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गयाधर आदिवासी के घर के पास आम रोड भानगढ़ पर एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए न देना बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ धारा 327, 323,294,506 वी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र गयाराम धाकड़ निवासी ग्राम भानगढ़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे जलवा उर्फ कोकसिंह धाकड़, धर्मवीर धाकड़, छोटू उर्फ विक्रम धाकड़, चीकू उर्फ धर्मेन्द्र धाकड़ समस्त निवासी ग्राम भानगढ़ ने रास्ता रोक लिया और शराब के लिए रुपए की मांग करने लगे। 

जब रुपए देने से इंकार कर दिया तो सभी आरोपितों ने जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!