खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम कफार से आ रही है। जहां घर से एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले की शिकायत पीडित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के अनुसार आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 13 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पूरा परिबार दोपहर में घर पर ही था। उनकी 13 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए कही गायब हो गई। जब किशोरी के परिजनों ने पता किया तो सामने आया कि किशोरी का गांव के पास ही बानपुर के रहने बाले उमेश रजक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जब परिजनों ने पता किया तो आरोपी भी घर से फरार मिला। इस मामले की शिकायत पीडित के परिजनों ने पुलिस थाना खनियांधाना में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।