मगरौनी में यूरिया को लेकर हंगामा,पुलिस बुलानी पडी | narwar, Shivpuri News

0
शिवपुरी। कांग्रेस की सरकार आते ही पूरे प्रदेश यूरिया की कमी को लेकर किसान परेशान हो रहे है। लाईन में लगकर किसान यूरिया ले रहे है। परंतु इस किल्लत से छुटकारा पाना संभब नहीं हो पा रहा है। आज फिर यूरिया की मांग को लेकर करैरा के बाद मगरौनी में किसानों ने हंगामा कर दिया। इस हंगामें के बाद इन किसानों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पडा। 

जानकारी के अनुसार मगरौनी में खेल मैदान के पास यूरिया खाद को बिक्री चल रही थी। किसान लाईन लगाकर खाद ले रहे थे। तभी अंदर से खबर आई कि यूरिया खाद खत्म हो गया है। जिसपर किसानों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस मामले की सूचना पर मगरौनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित किसानों को समझाने का प्रयास किया। तब कही जाकर मामला शांत हुआ। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!