वृद्ध के साथ लूटपात करने वाले दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज | khaniyadhana, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खनियांधाना के बकर्रा रोड पर कार सवार दो बदमाशों द्वारा एक वृद्ध हीरालाल पुत्र प्रेमनारायण शर्मा का रूपयों से भरा बेग छीनने के मामले में पुलिस ने वृद्ध की रिपोर्ट पर से अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ भादवि की धारा 392 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। वृद्ध के अनुसार उसने अपने इलाज के लिए बैंक से 49 हजार रूपए का आहरण किया था और बैंक से रूपए निकालने के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हुआ तो रास्ते में एक कार में सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसका थैला छीन लिया।  जिसमें 49 हजार रूपए और 2 मोबाइल रखे हुए थे। जिन्हें बदमाश अपने साथ ले गए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!