शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे की ही पुरानी तहसील क्षेत्र से आ रही है। जहां कोचिंग जा रही एक छात्रा को रोककर गांव के ही एक युवक ने भरे बाजार में प्रपोज कर दिया। जब युवती ने आरोपी का प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया तो आरोपी ने युवती का हाथ पकड लिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रानी पुत्री राजाराम लुहार परिवर्तित नाम उम्र 22 साल निवासी मडोरी पुरा अपने घर से कोंचिंग जा रही थी। तभी पुरानी तहसील के पास आरोपी अशोक कुशवाह निवासी मडोरी पुरा आया और छात्रा का रास्ता रोककर युवती को भरे बाजार में प्रपोज कर दिया। जिसपर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने छात्रा का हाथ पकडकर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मजनू के खिलाफ धारा 354, 341, 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।