शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के भौराना गांव के पास से आ रही है। जहां आज बैराड नगर पंचायत में पदस्थ सीएमओं की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सबार सीएमओं और कार्यालय अधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद बैराड़ के सीएमओ रमेश चंद्र सगर एवं कार्यालय अधीक्षक विष्णु भदकारिया अल्टोकार में सबार होकर ग्वालियर से बैराड आ रहे थे। तभी गड्ढे को बचाने के फैर में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे कार में बैठे नगर परिषद बैराड़ के सीएमओ रमेश चंद्रसगर एवं कार्यालय अधीक्षक विष्णु भदकारिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।