सुरवाया में किसान को बंधक बनाकर लूट,पुलिस संदिग्ध मान रही है

0

शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव से आ रही है। जहां बीती रात्रि एक किसान के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने किसान के साथ लूटपाट सहित मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने सुरवाया पुलिस से की। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हांलाकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। 


जानकारी के अनुसार ब्रज पुत्र सुग्रीव गुर्जर उम्र 25 साल निवासी मोहम्मदपुर थाना सुरवाया अपने घर में सो रहा था। तभी रात्रि में लगभग 12 बजे चार पांच अज्ञात हथियारबंद बदमाश युवक के घर में आ गए और युवक से खाना मांगने लगे। जब युवक ने खाना नहीं होने की बात कही तो बदमाश भडक गए और युवक के साथ मारपीट करते हुए बंधक बनाकर घर में रखे नगदी 40 हजार सहित 1 लाख रूपए का माल लूटकर ले गए। 


इस मामले की सूचना पीडित युवक ने डायल 100 को दी। तत्काल पुलिस मौेके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में युवक के दो अलग अलग बयानों के बाद पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। 


इनका कहना है
रात्रि में हमें सूचना मिली थी। हम महज 10 मिनिट में मौके पर पहुंच गए थे। उक्त घटना स्थल थाने से 2 किमी के अंदर है। यह मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी स्पष्ट होगा कार्यवाही की जाएगी। 
रविन्द्र सिंह सिकरवार,थाना प्रभारी सुरवाया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!