शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सान्हा में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने किसी व्यक्तियों द्वारा बहला-फुसलाकर उनकी पुत्री को ले जाने की बात कही है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि 8 दिसंबर को दोपहर के समय उनकी पुत्री घर पर ही थी लेकिन अचानक कहीं चली गई। जब वह घर पर नहीं दिखी तो उसकी आसपास खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह थाने आए और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।