शिवपुरी। खबर शिवपुरी के फिजीकल क्षेत्र से आ रही हैं,यहां एक शासकीय जमीन को प्राईवेट नंबर बताकार उसमें प्लॉटो की रजिष्ट्री काराने की खबर आ रही है। प्रशासन को इसकी विधिवत शिकायत की गई हैं,लेकिन अभी प्रशासन हाथ पे हाथ धरे बैठा है।
उपरोक्त् विषय में निवेदन है कि वार्ड क्रंमाक 31 के शिवशक्ति नगर शिवपुरी के नरेन्द्र वाजपेयी,संतोष वाजपेयी ओर ब्रजेश वाजपेशी द्धवारा शासकीय दास्तावेजो में हैरा फैरा करके अपनी निजी भूमि के पास सरकारी भूमि में प्लाट काट बैच रहे है।
आवेदन में लिखा है कि इन लोगो की लगभग 7 बीघा स्वयं की भूमि हैं,इसके अतिरिक्त इनकी निज भूमि के पास सरकारी जमीन है। उक्त भूमि के कागजातो में हैरा फैरा कर इस सरकारी जमीन को अपने खसरा नंबर से रजिष्ट्री करा कर बैच रहे है।
इस सरकारी भूमि वर्तमान समय में करोडो रूपए बीघा है। सरकारी भूमि को निज भूमि बताकर बैचे गए प्लाटों में मकान भी बनना शुरू हो गए हैं। कॉलोनी वासियो ने प्रशासन से मांग की है।इस भूमि का सीमाकंन किया जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाऐगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।