
शिवपुरी। अभी अभी खबर भोपाल से आ रही है जहाँ नई सरकार के आते ही शिवपुरी की कलेक्टर शिल्पा गुप्ता का ट्रांसफर भोपाल सचिवालय में कर दिया है। इसकी जगह शिवपुरी की कमान अनूपपुर की कलेक्टर सुश्री अनुग्रह पी को सौंपी गई है।
शिवपुरी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता मतगणना के समय मीडिया से उलझने के चलते सुर्खियों में आई थी जिसपर नई सरकार ने फैसला लेते हुए इन्हें भोपाल बुला लिया है। सुश्री अनुग्रह पी 2011 बैंच की आई ए एस है। अभी वर्तमान में अनूपपुर जिले में पदस्थ रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।