शिवपुरीे। शिवपुरी जिले की तहसील खनियांधाना के पटवारी बालेन्दु यादव एवं हरतुम यादव द्वारा भूमि की रजिस्ट्री फर्जी तरीके से करने के आरोप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पटवारी बालेन्दु यादव एवं हरतुम यादव के विरूद्ध ग्राम राजगढ़ थाना ईशागढ़ जिला अशोकनगर निवासी रतना पुत्र मलुआ आदिवासी द्वारा भूमि की रजिस्ट्री फर्जी तरीके से कराने के संबंध में थाना खनियांधाना में प्रकरण दर्ज कराया गया था।
उक्त पटवारियों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा एवं इनका मुख्यालय तहसील खनियांधाना रहेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।