किरण गुप्ता हात्याकाण्ड: कोर्ट में पेश हुए आरोपी, 48 घटें की रिमांड पर भेजा | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी शहर का चार्चित किरण हत्याकाण्ड को पुलिस ने 3 माह के बाद ट्रेस किया है,इस मामले में पुलिस  जिन पांच हत्यारोपितों को पकड़ा था। गुरुवार को उनको कोर्ट में पेश किया। सीजेएम शैलेष भदकारिया ने तीन आरापितों को दो दिन की रिमांड पर पुलिस को दे दिया, जबकि दो नाबालिग आरोपित गुना भेज दिए गए हैं। 

गिरफ्त में आए 19 वर्षीय आकाश रघुवंशी, अनमोल जैन व अजय जैन को रिमांड पर लिया गया। इनसे पुलिस कुछ और राज उगलवाने की बात कह रहे हैं, जबकि नाबालिग सोनू सेन व सुनीत शर्मा परिवर्तित नाम को गुना बाल न्यायालय भेज दिया है। छठवें आरोपित अमित गोस्वामी को पुलिस ने हैदराबाद से दबोचकर जल्द शिवपुरी लाने का आज भी दावा किया है। देहात थाना प्रभारी कीर्ति बघेल ने बताया कि मामले के छठवें आरोपित के आने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेंगे।

सूरत भोली लेकिन काम शैतानो सा 
आरोपितों की सूरत भले ही भोली हो या उम्र छोटी, लेकिन जिस कलेजे का काम उन्होंने अंजाम दिया उसके बारे में सोचकर ही किसी की भी रूह कांप सकती है। छोटे हाथों से किरण गुप्ता की इन्होंने इतनी बेरहमी से हत्या की थी। जिसे भी जानकारी मिली, वह सहम गया था। यहां तक कि आज भी वह मंजर, जिसे याद आता है उसकी रूह कांप जाती है।

सोशल पर उठ रही है यह मांग 
आरोपितों के पकड़े जाने के बाद नगर के कई लोगों ने पुलिस टीम को बधाई देना शुरू कर दी थी। सोशल साइट पर सिर्फ एक ही मांग उठ रही है कि इन सभी को फांसी दी जाना चाहिए। यह फैसला भी बगैर देर किए हो जाना चाहिए, जिससे अन्य अपराधियों के बुलंद हौसले टूटेंगे और हो सकता है। इस तरह की वारदात पर रोक लग सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!