शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के प्रगति बाजार से आ रही है। जहां शहर के प्रतिष्ठत व्यापारी ने दहेज में पांच लाख रूपए और कार नहीं लाने के चलते अपनी पत्नि को घर से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पीडित पत्नि ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार विनीता गुप्ता पत्नि कुलदीप गुप्ता उम्र 25 साल निवासी कष्णपुरम कॉलोनी हाल प्रगति बाजार की शादी 24 नंबबर 2014 में बडी धूमधाम से हुई थी। शादी के छ: माह तक तो सब ठीक रहा उसके बाद आरोपी पति कुलदीप और सास मालती देवी विनीता को दहेज के लिए प्रताणित करने लगे।
विनीता लंबे समय तक इनकी प्रताणना झेलती रही। जब ज्यादा नहीं झेल सकी तो फिर पुलिस की शरण लेना उचित समझा। और कोतवाली में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में विनीता की शिकायत पर मां बेटे पर धारा 498 ए 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।