बडी खबर: करैरा में आगजनी पूरी मार्केट जलकर खाक, 4 करोड का नुकसान | karera, Shivpuri News

0
शिवपुरी। जिले की करैरा से बड़ी खबर आ रही है। करैरा नगर की एक मार्केट में बीती रात अचानक आग लग गई। इस आगजनी में 1 दर्जन दुकानों के जलकर खाक होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि करैरा नगर पंचायत पर इस आग को काबू करने के लिए सभी संसाधन फैल हो गए। शिवपुरी से फायर बिग्रेड बुलाई जो 3 घटें बाद पहुची।

करैरा का मुख्य बाजार कच्ची गली की मार्केट में आज रात अचानक एक दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे इस आग ने अपने आसपास की दुकानों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया। रात में प्रशासन मौके पर पहुंच गया लेकिन करैरा नगर पंचायत पर इस आग को काबू करने के लिए संसाधान पर्याप्त नही थे।

स्थानीय नागरिकों ने भी अपने स्तर से इस आग को काबू करने के प्रयास किए लेकिन सफलता नही मिली। शिवपुरी से फायर बिग्रेड की गाड़िया बुलाई गईं जो 3 घटें बाद पहुंची। तब तक आग ने इस मार्केट की 20 दुकानों को अपने आगोश में ले लिया था।

बहूरानी साडी सेंटर के संचालक मनीष जैन बताया की सबसे पहले चूडी की दुकान में आग लगी थी। इसके बाद इस आग ने इस पूरी मार्केट को चपेट में लिया हैं। इस आगजनी में लगभग 3 से 4 करोड का नुकसान होने की संभावना है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!