शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र होटल सौन चिरैया के पास देर रात एक डीजे पलट गया और उसमे बैठे एक अधेड की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल रात 12 बजे होटल सौन चिरैया के पास एक डीजे बारात चढाकर वापस लौट रहा था,उसमें शिवदलाय जाटव पुत्र जसुआ जाटव उम्र 55 साल निवासी झांसी तिराहा बैठा था तभी अचानक डीजे अनियत्रिंत होकर पलट गया और उसमे बैठा शिवदयाल दब गया। घायल शिवदयाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी ने इस मामले का मर्ग कायम कर मामले को फिजीकल थाने भेज दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।