चुनाव का एक और पहलू: दूसरे प्रत्याशियो के वोटो के बढने से अपनी जीत का गणित बना रहे है प्रत्याशी | Shivpuri News

0
शिवपुरी। देखने में यह आता है कि प्रत्याशी हर वोट को अपनाना चाहता हैं, किसी भी तरह हर वोट पर अपना कब्जा चाहता हैं और इसके लिए प्रयास भी करता हैं,और इसी मकसद से वह चुनाव में पूरी ताकत लगाता है,लेकिन चुनाव का एक पहलू यह भी है कि वह दूसरे प्रत्याशी के वोटो के बढने का ईश्वर से प्रार्थना करता है और इसी में अपनी जीत का गणित लगाता है। मतदान की तारिख की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रमुख दलो के प्रत्याशी अपने वोटो का गणित तो देख ही रहे हैं, लेकिन बागी प्रत्याशी के वोटो के साथ दूसरे दलो के वोटो के गणित से अपने जीत का दावा कर रहे है। 

पोहरी में भाजपा-कांग्रेस को दूसरे बसपा और आप से उम्मीद,वही बसपा को दोनो दलो से उम्मीद  

पोहरी विधानसभा में कांग्रेस को बागाीयो पर भरोसा है। कांग्रेस का मानना है  कि धाकड मत तो हमे मिलेंगे वही कुशवाह वोट तो भाजपा का है। बसपा का प्रत्याशी कुशवाह समाज से है इस कारण कुशवाह समाज का वोट बसपा को जाऐगा और इस बार ब्राहम्ण को किसी भी बडे दल से मैदान में नही है इस कारण आप पार्टी के ब्राहम्मण प्रत्याशी ब्राहम्मणो के वोट ले जाऐगा। 

वही भाजपा का मानना है कि बसपा को जीतना वोट आता है वह कांग्रेस का कटेगा। जितना बसपा को वोट जाऐगा उतना ही कांग्रेस को लौस होगा। और इस गणित से भाजपा अपने जीत का गणित बना रही है। वही बसपा को भी भाजपा और कांग्रेस के प्रर्दशन से उम्मीद है बसपा का मानना है कि धाकडो के वोटो को दोनो दलो में बटौंना होगा,और अन्य समाज तो मेरे साथ है। 

कोलारस में सपाक्स और बसपा से आस 

कोलारस के रण में भाजपा का मानना है कि उपचुनाव में बसपा का प्रत्याशी मैदान में नही था तो उपचुनाव में कांग्रेस को फायदा हो गया था,लेकिन इस बार बसपा का उम्मीदवार मैदान में होने के कारण भाजपा को फायदा होगा।

वही कांग्रेस का मानना है कि सपाक्स का जो वोट है वह भाजपा का मूल वोट है और जितना भी सपाक्स को वोट मिलेंगा वह भाजपा का वोट कटेंगा,इससे कांग्रेस का फायदा होगा। इस प्रकार दोनो दल इन बसपा और सपाक्स के बेहतर प्रर्दशन की उम्मीद कर रहे है। और इस प्रर्दशन के आधार पर भी अपने जीत का गणित बना रहे है।

शिवपुरी में भी सपाक्स,आप, BJP को झटका, कांग्रेस को बसपा से 

शिवपुरी में कांग्रेस को सपाक्स और आप से बेहत्तर प्रर्दशन की उम्मीद है। कांग्रेस का मानना है कि सपाक्स को वोट स्वर्ण समाज का मिलेगा,आप का वोट भी वह भाजपा का मान रही है,सपाक्स सीधे तौर पर भाजपा का मना जा रहा है,सपाक्स वोटर वह है जो भाजपा से नाराज है।

वही भाजपा अभी हुई मायाबती की सभा से खुश है उसका गणित है कि इस सभा से बसपा का मूल वोट कांग्रेस को नही जाऐगा। यहां भी भाजपा और कांग्रेस को इन दलो के प्रत्याशी के बेहत्तर प्रर्दशन की उम्मीद है।

करैरा के रण में सीधे-सीधे, सपाक्स और BSP दे रहे टक्कर 

करैरा के रण में सीधे-सीधे सपाक्स और बसपा दोनो दलो को टक्कर दे रहे है,फिर भी भाजपा का मानना है कि बसपा और कांग्रेस का प्रत्याशी इस बार एक ही जाति से है तो बसपा का मूल वोट बसपा को मिलता है तो कांग्रेस को बडा नुकसान हो सकता है। 

वही कांग्रेस का गणित है कि सपाक्स और भाजपा का उम्मीदवार एक जाति का है जाति का वोट पर सपाक्स का प्रत्याशी काटेगा,साथ ही भाजपा का मूल वोटर जो भाजपा से इस काले कानून से नाराज है,वह भी सपाक्स को वोट देगा। इस तरह भाजपा और कांगेस इन दोनो दलो के प्रर्दशन से अपनी हार जीत का गणित लगा रही हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!