बदनाम डोंगरी को लेकर बम्हारी थाना प्रभारी से ग्रामीणो ने की झूमाझटकी | Shivpuri News

0
शिवपुरी। जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव में थाना प्रभारी पहुंचे तो ग्रामीणों ने एकराय होकर हमला बोल दिया। थाना प्रभारी जाट के साथ झूमाझटकी कर दी। पुलिस थाने में दस नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक बम्हारी थाना प्रभारी शुक्रवार की शाम डोंगरी गांव पहुंचे थे। बताया जाता है कि यहां 10 से 15 ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी अजय जाट का विवाद हो गया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी जाट को घेर लिया और झूमा झटकी कर दी। इसके बाद थाने लौटकर थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया है। 

जबकि सूत्रों का कहना है कि खदान के लिए बदनाम डोंगरी गांव में अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर का कहना है कि थाना प्रभारी की तरफ से मुकदमा दर्ज लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!