NAVDEEP BUS: टिकट आगे की सीट का, यात्री को पीछै की सीट पर बिठा दिया, विरोध किया तो पीट दिया | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर बायपास क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज अपने घर से ग्वालियर जा रहे एक वद्ध को बस के स्टाफ ने महज इसलिए पीट दिया क्योंकि उन्होंने टिकिट आगे का देकर पीछे बैठने से इंकार कर दिया। इस बात की शिकायत पीडित ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार प्रहलाद शर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद शर्मा उम्र 58 साल निवासी शुभम होटल के पीछे बिहार कॉलोनी खिन्नीनाका अपनी पत्नि के साथ नवदीप बस से शिवपुरी से ग्वालियर जा रहे थे। जिसको लेकर प्रहलाद ने टिकिट लिया और बस के क्लीनर ने आगे की सीट पर बिठा दिया। 

उसके बाद बस जैसे ही चलकर ग्वालियर बायपास पर पहुंची बस क्रमांक यूपी 93 टी 7007 के क्लीनर राशिद पुत्र नबाब खान ने प्रहलाद को पीछे बैठने की बोला। जब प्रहलाद ने टिकिट आगे का होने पर पीछे बैठने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विबाद हो गया। इस विबाद के बाद बस के डायवर नासिर पुत्र नबाब खान और क्लीनर राशिद खान ने एक राय होकर वयोब्रद्ध के साथ मारपीट कर दी। 

जब युवक को बचाने उसकी पत्नि आई तो आरोपीयों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 294,323,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!