शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बिजरोनी में कोचिंग पढऩे गई किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री 27 नवंबर कोचिंग पढऩे के लिए गई हुई थी लेकिन वह कोचिंग से वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने कोचिंग पर जाकर किशोरी के बारे में पता किया तो वहां नहीं मिली जिस पर गांव में तलाश की लेकिन वहां भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन थाने आए और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।