परिवार घर में सोता रहा और चोर कर गए अपना काम | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज सेवढीकलां गांव में वहीं के रहने वाले एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। 

अफसर पुत्र उब्बूराम पाल निवासी ग्राम सेवढ़ीकला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज रात के समय जब वह घर में सेा रहे थे तभी उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो चोर घर में घुसा था। जैसे ही उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वहां से भाग गया। लेकिन चोर के भागते समय उसकी पहचान कर ली गई। 

चोर घर से सोने-चांदी के करीब 16 हजार के गहने चुराकर भाग गया। मामले में पुलिस ने अफसर की शिकायत पर चोर नीरज परिहार निवासी गाम सेवढ़ीकला के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!