शहर से दो बाईकें चोरी, नहीं लग रहा बाईक चोरी पर अंकुश | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के कोतवाली व देहात थाना क्षेत्र से चोर बाइक चुरा कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लक्ष्मीनिवास कलारी के बाहर शिवपुरी से चोर बाइक चुराकर ले गए। बाइक मालिक शैलेन्द्र भार्गव पुत्र श्रीचंद्र भार्गव निवासी शिवशक्ति नगर टीवी टावर रोड ने बताया कि वह किसी काम से लक्ष्मीनिवास तक गया हुआ था।

जहां उसने बाइक को खड़ी कर दी और काम से चला गया। जब वह लौटकर आया तो देखा कि बाइक गायब थी। आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

वहीं देहात थाना क्षेत्र के तहत पंडित जी के मकान के सामने तुलसी नगर शिवपुरी से सुबह के समय चोर बाइक चुराकर ले गए। मामले में भरत पुत्र स्व. ख्चेरा जाटव निवासी नोहरीकला ने बताया कि उसने बाइक को मकान के सामने खड़ा कर दिया जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!