शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस विधानसभा क्षेत्र में तीसरी सभा लेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव के समर्थन में वे रन्नौद में 25 नवंबर और बदरवास में 26 नवंबर को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले वे कोलारस कस्बे में एक सभा ले चुके हैं।
चुनाव की घोषणा के बाद से सांसद श्री सिंधिया जिले में लगातार सक्रिय हैं। वे शिवपुरी शहर में रोड शो कर चुके हैं और पोहरी, करैरा व कोलारस में चुनावी सभाएं ले चुके हैं। अब वे 25 नवंबर को फिर सभा लेंगे। यह सभा रन्नौद में होगी। इसके अगले दिन 26 नवंबर को वे बदरवास में भी सभा को संबोधित करेंगे।
यह दोनों सभाएं कोलारस विधानसभा क्षेत्र में होंगी। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक महेंद्र यादव हैं। उनकी टक्कर भाजपा के वीरेंद्र रघुवंशी से है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।