शिवपुरी।
करैरा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के बड़े भाई गगन
खटीक की गाड़ी से चैकिंग के दौरान 90 हजार रुपए जब्त किए हैं। जिसमें से गगन
के पास से 50 हजार और गाड़ी में बैठे दूसरे व्यापारी ने 40 हजार रुपए बताए
हैं। पुलिस ने मौके पर फ्लाइंग स्कॉट टीम को बुलाकर नगदी राशि जब्त करवा दी
है। मामले की पूरी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई है।
करैरा
टीआई अजय भार्गव ने बताया कि सड़ मार्ग स्थित मुंगावली तिराहे पर चेकिंग की
जा रही थी। गाड़ी रोककर जांच की तो 90 हजार रुपए नगद मिले। मौके पर एफएलसी
टीम को बुलाकर नगदी राशि जब्त करा दी है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के भाई
गगन खटीकक ने 50 हजार और गाड़ी में सवार व्यापारी ने 40 हजार रुपए बताए
हैं।
इस तरह कुल 90 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
मामला सेलटैक्स को जांच के लिए भेजा जाएगा। संबंधितों से उक्त राशि के
संबंध में पूछताछ की जाएगी। वहीं मामले में गगन खटीक को फोन लगाया तो
उन्होंने रिसीव नहीं किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।