शिवपुरी। विधानसभा आम निर्वाचन 2018 हेतु जिले में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चैथे दिन कुल 11 उम्मीदवारों द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आॅफिसरों के समक्ष जिला मुख्यालय शिवपुरी में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 23 करैरा(अजा) के लिए अवितन पुत्र किशौरी लाल ( राष्ट्रीय रक्षा मोर्चा),
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24 पोहरी में बद्री प्रसाद (निर्दलीय), रणजीत सिंह (स्वर्णिम भारत इंकलाब पार्टी), सुरेश (इंडियन नेशनल कांग्रेस), कैलाश (बहुजन समाज पार्टी), हनुमंत सिंह (आजाद भारत पार्टी डेमोक्रेटिक),
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 शिवपुरी में श्री हजारी लाल कोटिया राठौर (निर्दलीय), कोमल प्रसाद (राष्ट्रीय रक्षा मोर्चा), सिद्धार्थ लड़ा (इंडियन नेशनल काॅग्रेस),
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 पिछोर में हरभजन कोली (राष्ट्रीय रक्षा मोर्चा) और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 27 कोलारस में सतेन्द्र कुमार भार्गव (शिवसेना) ने अपना नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले में अभी तक कुल 19 उम्मीदवारों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।