शिवपुरी।
जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले
में आरोपी को दोषी मानते हुए 10 साल की कैद व 5 हजार रू का जुर्माना अदा
करने की सजा सुनाई हैं। मामले में पैरवी डीपीओ संजीव कुमार गुप्ता ने की।
अभियोजन
के मुताबिक बदरवास थाना अतंर्गत रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ 12
मई 2016 को एक युवक रामपाल जाटव ने शादी का झांसा दकेकर बलात्कार कर दिया
था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्यायालय
में पेश किया जिस पर से आरोपी को यह सजा हुई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।