संपत्ति विवाद: चाची ने निकाली पिस्तौल, चाचा ने गोली मार दी | Pichhore Samachar

0
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि जमीन का विवाद सुलझाने के बहाने चाचा अपने भतीजे को रिश्तेदार के घर ले जाने आया। रास्ते में रोककर चाचा ने भतीजे पर कट्टे से फायर कर दिया। कमर में गोली लगने पर भतीजे को पिछोर से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक दीपक गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी शिवपुरी रोड पिछोर का चाचा राकेश गुप्ता (पिपरा वाले) निवासी भौंती मंगलवार को उसके पास आया। पुराने जमीनी विवाद को रिश्तेदार के घर खोड़ में बैठकर सुलझाने की बात कही। कार से आए चाचा राकेश ने दीपक से कहा कि मेरे साथ गाड़ी में बैठकर खोड़ चलो। लेकिन दीपक ने पीछे से बाइक से आने की बात कही। घायल के मुताबिक जब वह बडेरा घाटी पर पहुंचे तो चाचा ने रोक लिया। 

इसी दौरान कार में बैठी चाची संध्या गुप्ता ने अपने हाथ से कट्टा चाचा राकेश गुप्ता को थमा दिया। चाचा ने कट्टे से फायर कर दिया जिससे गोली उसकी कमर में लगी। घायल अवस्था में ग्रामीण दीपक को पिछोर लाया गया जहां से शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पिछोर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद चाचा-चाची घटना स्थल से भाग गए
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!