शिवपुरी मेडिकल कॉलेज: बिना नियम के भर्ती शुरू, घोटाले का संदेह | Shivpuri Samachar

0
शिवपुरी। कागज के टूकड़े से अस्तिव में आए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थियों को ज्ञात नही है कि भर्ती प्रक्रिया में किन नियमों का पालन किया जाऐगा। भर्ती प्रक्रिया के नियम किसी को नही पता। कैसे लिस्ट उठेगी किसी को जानकारी नही हैं। हद तो तब हो गई कि आपत्ति के लिए मात्र एक दिन का समय दिया हैं। भर्ती में लाखों के लेन-देन के आरोप लग रह हैं। 

जैसा कि विदित है कि मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियो की भर्ती होनेी हैं, विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया में आपत्ति के लिए सिर्फ एक दिन का समय रखने पर विरोध हो रहा है। इसे इसे लेकर मेडिकल कॉलेज शिवपुरी की डीन डॉ ज्योति बिंदल का कहना है कि वह भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रखेंगे। आवेदकों को आपत्ति के लिए अब तीन दिन का समय और दिया जाएगा। एक दिन में जो आपत्तियां आईं हैं उनका निराकरण किया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस नेता वासित अली का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज भर्ती में अपात्रों को चयनित कर घोटाला किया जा रहा है। हालांकि डीन ने इस तरह के आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर मेडिकल कॉलेज की तरफ से 30 सितंबर को आदेश जारी कर आपत्ति के लिए 1 अक्टूबर का समय दिया गया था। सिर्फ एक दिन का समय दिए जाने पर लोग भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। 

भर्ती प्रक्रिया पर यह सवाल उठाए : 
आवेदकों से आवेदन जमा करने मानिसक आरोग्य शाला ग्वालियर में बनाए काउंटर पर पहले दस्तावेज लिए। फिर दो-तीन दिन बाद एक बंद लिफाफा लेकर पावती रसीद आवेदकों को दी। स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है कि भर्ती प्रक्रिया में यदि आवेदन अधिक संख्या में आए हैं तो भर्ती किस प्रकार की जाएगी। 

भर्ती के नियम स्पष्ट नहीं हैं। वरीयता सूची में किन मानकों का प्रयोग किया जाएगा। वेबसाइट पर जारी सूची में मेरिट किस आधार पर तय किया, यह स्पष्ट नहीं है। उम्मीदवारों को कितने अंक चयन प्रक्रिया में दिए, यह उल्लेख नहीं है। 

यह अंतिम सूची नहीं है 
आपत्ति के लिए यह अंतिम चयन सूची नहीं है। आवेदकों को आपत्ति दर्ज कराने तीन दिन का और समय देंगे। फाइल कमिश्नर के पास भेजी है। 21 हजार फार्म आए हैं, एक-एक फार्म की स्क्रूटनी की है। सूची वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। प्रत्येक आपत्तियों का निराकरण होगा। भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।
 डॉ ज्योति बिंदल, डीन, मेडिकल कॉलेज शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!