शिवपुरी। शहर के प्रसिद्धि मां तारकेश्वरी माता मंदिर पर बीती रात्रि नवदुर्गा के बाद मां के जगराते का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कॉलोनी के लोगों ने बढचढ कर भाग लिया। उक्त कार्यक्रम कॉलोनी के युवाओं की टोली ने आपस में ही चंदा कर आयोजित कराया। जिसमें झांसी की प्रसिद्धि फ्रेण्डस म्यूजिकल गु्रप ने एक के बाद एक मनमोहक झांकीयां निकाली।
आयोजक समिति ने बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कॉलोनी बासियों ने चंदा एकत्रित कर मां जगदंबा की विशाल प्रतिमा विराजमान की। इस प्रतिमा विराजमान तक लगातार इस मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित करते रहे। उसके बाद कॉलोनी बासियों ने निर्णय लिया कि नवदुर्गा के बाद इस मंदिर पर जगराते का आयोजन किया जाएगा। जिसपर झांसी की आक्रेस्ट्रा ने यहां आकर रंगारंग कार्यक्रम दिए। इस कार्यक्रम में इस ग्रुप ने पूरी रात्रि लोगों को बांधे रखा। उसके बाद लगातार मां दुर्गा,मां जगदंबा,मां काली की शानदार झांकी लगाई गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।