भोपाल। करैरा विधानसभा से टिकट मांग रहे भाजपा नेता ओमप्रकाश खटीक यूं तो मंत्री बनने का सपना देख रहे थे परंतु अब खबर आ रही है कि संगठन ने उससे स्पष्ट मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि खटीक दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। कहा जा रहा है वो अमित शाह की टीम से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। खबर यह भी है कि राजकुमार खटीक ने करैरा सीट केे लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। राजकुमार की तरफ से जीत की गारंटी भी दी गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।