शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज दो आरोपीयों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसे रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसे मांगे। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार भगवान सिंह पुत्र रतन सिंह ब्राहृमण निवासी गोलू ब्रजवासी ढाबा एबी रोड अटलपुर अपने ढाबे पर बैठा हुआ था। तभी गांव ग्राम बक्सनपुर निवासी शीलू यादव और सत्यवीर यादव आए और भगवान सिंह से शराब के लिए रूपए मांगते हुए रंगदारी दिखाने लगे। जब पीडित ने इससे मना किया तो आरोपीयों ने पीडित के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित ने बदरवास थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 324, 323, 294, 506, 327, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।