भोपाल। कोलरस से विधानसभा टिकट के लिए मारामारी अब भोपाल तक पहुंच गई है। बीते रोज खबर आई थी कि वीरेन्द्र रघुवंशी का कोलारस से टिकट फाइनल हो चुका है। आज वीरेन्द्र रघुवंशी के खिलाफ सीएम हाउस भोपाल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि बाहरी एवं दलबदलू नेताओं का टिकट नहीं दिना चाहिए। किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को टिकट दे दें। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के साथ टिकट के दावेदार देवेन्द्र जैन, जितेन्द्र जैन गोटू सहित कई नेता भी उपस्थित थे।
वीरेन्द्र रघुवंशी के खिलाफ सीएम हाउस भोपाल में प्रदर्शन | Shivpuri News
10/20/2018
0


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।