तीसरी जाति हाथी पर सवार, कैलाश कुशवाह बीएसपी से टिकट फायनल | Pohri News

0
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा के लिए बड़ी खबर आ रही है कि शिवपुरी मंडी के उपाध्यक्ष भाजपा के नेता कैलाश कुशवाह को बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस खबर से शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर पर भी मुहर लग गई हैं।

अनुमानित था कि पोहरी से भाजपा का टिकट मांग रहे कैलाश कुशवाह को बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं। पोहरी में अब मुकाबला रोचक होने के आसार दिख रहे र्हैं। पोहरी विधानसभा के परिसिमन के बाद कुशवाह जाति के मतदाताओं की संख्या 25 हजार से ज्यादा बताई जा रही है, तो वहीं पिछले चुनाव में बसपा को पोहरी विधानसभा से 34 हजार से भी ज्यादा मत मिले थे। 

गणित साफ था पोहरी की तीसरी जाति तीसरी पार्टी पर सवार हो सकती हैं और ऐसा हुआ। कैलाश कुशवाह के रूप में बसपा ने पोहरी से तगडा प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस को फाईट करने दिया है। अभी तक गणित था कि कांग्रेस का वोट बैंक बसपा प्रभावित करती है, लेकिन कुशवाह समाज पोहरी में भाजपा को वोट करता आया है। अब बसपा दोनो पार्टियां के वोट बैंक को प्रभावित कर सकती हैं। कुल मिलाकर इस बार पोहरी में मुकाबला रोचक देखने को मिल सकता है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!